उरई। ग्राम रोजगार सेवकों ने तीन वर्ष से उनके मानदेय का भुगतान न होने के कारण कलेक्टेªट में आज नारेबाजी करते हुए हंगामी धरना दिया।
इस अवसर पर धरना सभा को संबोधित करते हुए ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष हरवेंद्र सिंह ने कहा कि शासन ने चार माह पूर्व ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय के भुगतान के लिए 1 करोड़ 71 हजार 888 रुपये का बजट अवमुक्त किया था। फिर भी अधिकारी मानदेय देने में आनाकानी कर रहे हैं। उनकी इस तानाशाही को संघ बर्दास्त नही करेगा।
धरना प्रदर्शन में पंकज सोनकिया, अजय पाल, मानवेंद्र सिंह, साकेत राजपूत, उदय करन, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, गोविंद सिंह, सुनील यादव, रहमत खान, रजनीश, गिरीश, कुलदीप पाठक आदि शामिल थे।






Leave a comment