0 सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में शुरू हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगितायें
17orai08 17orai10कोंच-उरई। यहां के जानेमाने शिक्षण संस्थान सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में गुरूवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं युवा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव एवं बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी के खेल प्रभारी सूरजपाल सिंह के आतिथ्य में संयोजित उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने शांति के प्रतीक कपोत उड़ा कर 17orai09 तथा रेस प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का विधिवत् श्रीगणेश किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को इंगित करते हुये कहा कि शिक्षा के साथ साथ जीवन में खेलों का भी बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र छात्रायें खेलों में भी अपना बेहतर कैरियर बना सकते हैं क्योंकि खिलाड़ी आज युवाओं के रोल मॉडल हैं।
उद्घाटन सत्र के बिशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी के क्रीडा प्रभारी सूरजपाल सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से बच्चों के लिये जरूरी हैं अपितु आज के दौर में खेल आर्थिक रूप से भी बच्चों को अच्छे भबिष्य की गारंटी प्रदान कर सकते हैं। इस देश में सबसे ज्यादा इन्कम टैक्स पेयर खिलाड़ी ही हैं जो इस बात के द्वोतक हैं कि खेलों में भी अपार संभावनायें हैं और इनसे बेहतर भबिष्य बनाया जा सकता है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक लैब अधिकारी अंकित श्रीवास्तव ने सभी बच्चों का आह्वान किया कि उन्हें अपनी रूचि के अनुरूप किसी न किसी खेल से अवश्य ही जुडना चाहिये। खेलों से व्यक्ति के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अवकाशप्राप्त प्राचार्य प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह ने भी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुये उनके उज्वल भबिष्य की कामना की। संचालन सूरज ज्ञान महाविद्यालय में प्रवक्ता मृदुल दांतरे ने किया। इससे पूर्व मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व कीर्तिशेष सेठ बद्रीप्रसाद के चित्रों पर पुष्पार्चन किया, महाविद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष हूंका ने सभी का आभार जताया। कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर सहित तमाम कॉलेज स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। आज की प्रतियोगिताओं में एक सौ मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि प्रतियोगितायें संपन्न हुई। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद, महाविद्यालय प्रबंध समिति की प्रबंधक गिरिजादेवी हूंका, अशोक गुर्जर, अनुरूद्घ मिश्रा, रामानंद कुशवाहा, जॉनी मिश्रा, गजेन्द्र, हरीशंकर निरंजन, राजेन्द्र निरंजन, विनीत खरे, नीलम, मनोज, अखिलेश, धीरेन्द्र, दिनेश, आनंद, राजेन्द्र, पुनीत, गौरव आदि मौजूद रहे।
गायत्री परिवार ने लगाया पुस्तक मेला, छात्रा ने आर्ट गैलरी
17orai11भारतीय संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार के लिये जाने जाने वाली आध्यात्मिक संस्था गायत्री परिवार ने लोगों के ज्ञानवर्द्धन हेतु यहां सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में विराट पुस्तक मेले का आयोजन किया है, जबकि कॉलेज की बीए प्रथम बर्ष की एक छात्रा नंदिनी पटेल ने अपनी चलाई तूलिका द्वारा निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। आज से प्रारंभ हुये इन दोनों आयोजनों का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष ने करते हुये कहा कि पुस्तकों का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व है। जिस व्यक्ति ने पुस्तकों से अपनी मित्रता गांठ ली समझो वह ज्ञान का भंडार बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने छात्रा द्वारा बनाये गये अतुलनीय चित्रों को देखकर कहा कि यह छात्रा निश्चित रूप से काफी आगे तक जायेगी।
गायत्री परिवार द्वारा संयोजित इस पुस्तक मेले के औचित्य को लेकर गायत्री परिवार के स्थानीय मुखिया प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह ने बताया कि वह प्रति वर्ष इसका आयोजन करते हैं ताकि लोग इन पुस्तकों का लाभ लेकर अपने जीवन में कुछ ज्ञानार्जन कर समाज के प्रति कुछ कर सकें। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य ने लगभग हर बिषय पर अपनी पुस्तकें लिखीं हैं, शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जो छूटा हो। बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिये सर्वथा उपयोगी इन पुस्तकों का एक जगह संग्रहण निश्चित रूप से लोगों के लिये लाभकारी है। इस दौरान राजकुमार पुजारी, वीरेन्द्र लल्ला, अश्विनीकुमार, जितेन्द्रकुमार, शिवशंकर आदि का इस मेले में विशेष सहयोग है।
फोटो-17उरई11-पुस्तक मेले का अवलोकन करते सपा जिलाध्यक्ष व गणमान्य नागरिकगण

Leave a comment