cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgरामपुरा-उरई। ब्लाॅक कार्यालय के सामने दर्शन सिंह हलवाई की दुकान में सिलेंडर लीक हो जाने से आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी फैल गई। इसी बीच दूसरे दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडर पर गीला बोरा डालकर उसका रेगुलेटर खींच लिया और सिलेंडर बाहर फेंक दिया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। गौरतलब है कि कस्बे में ज्यादातर मिठाई आदि की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि इसमें दुर्घटना होने का भय सदैव बना रहता है। प्रशासन इस पर गौर नही कर रहा। लगता है कि अधिकारियों ने कोई बड़ी अनहोनी होने के बाद ही चेतने की कसम खा ली है।

Leave a comment