17orai04 17orai05उरई। जालौन-भिंड रोड पर छिरिया सलेमपुर के पास सेना के रिटायर्ड कर्नल की होंडा सिटी कार बाइक से टकरा गई। जिससे महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार होकर रामपुरा थाने के जमालपुरा निवासी सहायक शिक्षक सुनील प्रताप (33वर्ष) प्राथमिक विद्यालय बंगरा में पढ़ाने जा रहे थे। दूसरी ओर रिटायर्ड कर्नल किशोर सिंह कुशवाहा निवासी मुरार ग्वालियर अपनी होंडा सिटी से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने उरई आ रहे थे। तेज गति के कारण बाइक उनकी कार से टकरा गई जिसके बाद उनकी कार कई गुलाटी खाती हुई खाई में चली गई। दुर्घटना में सुनील प्रताप के साथ कर्नल की कार में सवार मालती देवी (56वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी राजेंद्र नगर की मौत हो गई। कर्नल और उनके एक और साथी मनोज प्रकाश दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a comment