0 घटना के महीनों बाद भी न तो की गिरफ्तारी और न ही कुर्की
उरई। लहरियापुरवा निवासी पीड़ित ने पुलिस उपाधीक्षक नगर को ज्ञापन देकर अपनी किशोर पुत्री का अपहरण कर उसे 15 दिन तक बंधक बनाकर रखने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही ढिलाई के खिलाफ गुहार लगाई।
उक्त मामले में कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक्सरे टेक्नीशियन कैलाश राजपूत आरोपी है। जिसने अस्पताल में लाखों रुपये की काली कमाई की है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि चांदी की जूतियों की दम पर वह पुलिस को अपना जरखरीद गुलाम बनाये हुए है। जिसकी वजह से किशोरी का अदालत में कलमबंद बयान होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी महीनों गुजर जाने के बावजूद आज तक नही की गई।
पीड़ित ने सीओ सिटी से कहा कि कैलाश राजपूत व एक अन्य फरार आरोपी रामगोपाल अगर किसी कारण से पुलिस के चंगुल में नही आ रहे तो उक्त दोनों के घरों की अदालत से आदेश लेकर कुर्की की जाये। ताकि उसे सात्वना मिल सके। सीओ सिटी डाॅ. जंग बहादुर सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि इस मामले में तत्काल प्रभावी कदम उठाया जायेगा और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नही जायेगा।






Leave a comment