18orai08कोंच-उरई। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् द्वारा संचालित राष्ट्रीय मॉड्यूलर रोजगार परक कौशल विकास मिशन के पाठ्यक्रम फैशन डिजाइनिंग एवं सॉफ्टवेयर स्किल डेवलपमेंट की परीक्षा यहां इंफोपार्क कम्यूटर सेंटर जो परीक्षा के लिये अधिकृत जीवन ज्योति शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा अधिकृत किया गया है, के तत्वाधान में संपन्न कराई गई। उक्त परीक्षा में आधा सैकड़ा छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी।
इंफोपार्क के डायरेक्टर अमरेन्द्र दुवे ने बताया है कि संस्था द्वारा जनवरी 2015 से निरंतर कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित विभिन्न कोर्सों सॉफ्टवेयर स्किल डेवलनमेंट, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन कोर्स संचालित किये जा रहे हैं जिसमें हर बैच में 25 विद्यार्थी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित किये जाते हैं। आज भी दो बैचों के 50 परीक्षार्थियों की परीक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार संपादित की गई जिसमें जीआरएचपी इंडिया स्किल कंपनी दिल्ली से आये हुये परीक्षक जगदीश के निर्देशन में नकल विहीन संपन्न हुई। वसीम सिद्दीकी, रजनी डेंगरे, नाजिया सिद्दीकी, भानुप्रकाश आदि परीक्षकों के रूप में सहयोग कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि समूचे प्रशिक्षण बिल्कुल निःशुल्क दिये जाते हैं तथा छात्र छात्राओं को ड्रेस व स्कॉलाशिप भी प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

Leave a comment