0 पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बांटे ग्रीन कार्ड
18orai12कोंच-उरई। वाहनों के लिये ग्रीन कार्ड की सुविधा मुहैया कराने के लिये भारत विकास परिषद् द्वारा लगाये गये शिविर का आज विधिवत् समापन हो गया। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने बतौर मुख्य अतिथि ग्रीन कार्डों का वितरण करने के बाद कहा कि ग्रीन कार्ड वास्तव में वाहन चालकों की सुविधा के लिये हैं जिसमें उन्हें वाहन से संबंधित जरूरी कागजात साथ में रखने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आयोजक संस्था भारत विकास परिषद् की इस कार्य के लिये मुक्त कंठ से सराहना करते हुये कहा कि संस्था के रचनात्मक कार्यों के बदौलत नगर में अतुलनीय सेवा कार्य होते रहते हैं जिनका लाभ नगरवासियों को समय समय पर मिलता रहता है। संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र निगम ने इस मौके पर कहा कि उनका प्रयास हमेशा यही रहता है कि संस्था के निर्धारित कार्यों और कार्यक्रमों के अलावा भी अन्य सामाजिक रचनात्मक कार्यों का भी संपादन होता रहे और लोगों के सहयोग से वह अपने प्रयास में काफी हद तक सफल भी हैं। इस दौरान संस्था सचिव पीसी गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद सोनी, गजराजसिंह सेंगर, ओंकार पाठक, राजाभइया नामदेव, प्रमोदकुमार गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, मुईनउद्दीन, मोहित अग्रवाल, विवेक आदि मौजूद रहे। शिविर के दौरान कुल 370 दोपहिया और 15 चार पहिया वाहनों के ग्रीन कार्ड बांटे गये।

Leave a comment