उरई। गणेश गंज स्थित मदरसा बरकाते मोहम्मदिया में डाॅ. मौलाना शफीक अहमद कादरी के संयोजन में बारावफात पर निकलने वाले जुलेसे मुहम्मदी की तैयारियों पर चर्चा की गई। मौलाना शफीक अहमद कादरी ने इसमें अपील की कि मुस्लिम समाज के सारे लोग इसमें पूरे उत्साह के साथ शिरकत करके इस्लाम के परचम को बुलंद करें।
बैठक में उपस्थित अकीदतमंदों ने शहीदे मिल्लत बशीर अहमद कादरी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मौलाना शफीक अहमद कादरी की कयादत में जुलूसे मुहम्मदी निकालने का निश्चिय व्यक्त किया। प्रशासन से इसमें अपील की गई कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी जुलूसे मुहम्मदी के लिए वह अपना सहयोग बनाये रखे। अपना सगीर, यूसुफ अंसारी, अलीम अंसारी, मोहम्मद शफी राईन, इसरार नेता, जमालुददीन पप्पू, अलीम मास्टर, मुजीब आलम, रेहान सिददीकी, शकील बरकाती, सलीम अहमद चुन्ना आदि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे।






Leave a comment