0 सभी दलों के नेता अंतिम दर्शनों को पहुंचे
उरई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बाबूराम एमकाम की महायात्रा में आज जिले भर के राजनेताओं और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उनके पैतृक समाधि स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पुत्र राकेश गुप्ता ने उनकी चिता में मुखाग्नि दी।
भाजपा के 84 वर्षीय दिग्गज नेता बाबूराम एमकाम की अंतिम यात्रा आज उनके तुलसी नगर स्थित आवास से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। उनकी अर्थी को सबसे पहले कंधा देने वालों में भाजपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल रहे। इसके बाद अर्थी में कंधा देने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। महायात्रा भगत सिंह चैराहे से पूरे नगर का भ्रमण करती हुई लगभग डेढ़ घंटे बाद राठ रोड स्थित फोरलेन पुल के समीप उनके पैतृक समाधि स्थल पर पहुंची। रास्ते भर उनकी अर्थी पर फूल बरसाये गये। शव यात्रा के साथ ही उनका चित्र लगा वाहन चल रहा था।
अंतिम यात्रा में सभी पार्टियों के दिग्गजों की मौजूदगी बाबूराम दादा के राजनीतिक कद को बयान कर रही थी। जिनमें बसपा के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर अली व चैनसुख भारती, कांग्रेस के बुजुर्ग नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दीवौलिया, समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता इंद्रजीत सिंह यादव, कालपी की विधायक के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, साहित्यकार और लोककला विशेषज्ञ अयोध्या प्रसाद ‘कुमुद’, डाॅ. राजेंद्र पुरवार, डाॅ. हरीमोहन पुरवार, विधान परिषद के पूर्व सभापति मानवेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर यादव, कांगे्रस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी, भाजपा के बंुदेलखंड प्रांत के महामंत्री संजय त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह जादौन, मूलचंद्र निरंजन, बृजभूषण सिंह मुन्नू, जालौन के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गोविंद सिंह भिटारा, सांसद भानूप्रताप वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उजागर लाल दोहरे, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, बसपा के एमएलसी डाॅ. संतराम निरंजन, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भइया जी आदि उल्लेखनीय हैं।






Leave a comment