उरई। बुंदेलखंड इस्पात के मजदूरों ने बकाया मजदूरी दिलाने और फैक्ट्री की इकतरफा तालाबंदी खत्म कराने के लिए आज फिर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके प्रशासन को ज्ञापन दिया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि गरीब मजदूरों का तीन महीने का पारिश्रमिक फैक्ट्री मालिक ने दबा रखा है जिससे मजदूरों के घर में भुखमरी के हालात हैं। लेकिन प्रशासन को कोई दया नही आ रही है।
रमेश चंद्र ने कहा कि 6 दिसंबर को भी इस बारे में ज्ञापन दिया गया था तो अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि वेतन दिला दिया जायेगा। लेकिन अभी तक वेतन मिलने के दूर-दूर आसार नही हैं। नीरज ने कहा कि अगर मजदूरों को अपना परिवार भूखों मार डालने की नौबत आई तो वे कोई भी कड़ा कदम उठा सकते हैं। इसलिए प्रशासन समय रहते उनके बारे में निर्णय करे।






Leave a comment