cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना अंतर्गत बड़ेरा-हरदुआ के निकट गुरुवार देर रात तीन ट्रक चालकों को बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट लिया। बदमाश तीनों चालकों के मोबाइल व 24 हजार रुपये लूट ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को चालकों ने ट्रक मालिकों को दी। जिसके बाद ट्रक मालिक मुहम्मदाबाद से चिकासी चले गए।
गुरुवार रात मुहम्मदाबाद निवासी अशोक कुमार राजपूत, राज कुमार व राम लखन के ट्रक मौरंग लेने के लिए बड़ेरा-हरदुआ गए थे, लेकिन वहां से वापस आते वक्त बड़ेरा पुलिया के निकट इन ट्रकों के चालकों राहुल, मंगल राजपूत व रामू को बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट लिया। बदमाश तीनों के पास मौजूद करीब 24 हजार रुपये के साथ ही उनके मोबाइल लूट ले गए। घटना के बाद सुबह चालकों ने ट्रक मालिकों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तीनों ही ट्रक स्वामी मुकदमा दर्ज कराने के लिए चिकासी चले गए। ट्रक मालिक अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें चालकों ने दी है।

Leave a comment