0 कोंच के रेलवे क्रॉसिंग के नीचे है अंडर ब्रिज का प्रस्ताव
18orai11कोंच-उरई। रेल विभाग द्वारा रेलवे क्रॉसिंग्स समाप्त किये जाने की योजना के तहत शुक्रवार को यहां विभागीय रेल अधिकारियों ने कोंच रेलवे क्रॉसिंग के नीचे अंडर ब्रिज बनाने की संभावनायें तलाशी लेकिन स्टेशन पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने इस योजना का पुरजोर विरोध करते हुये इसके बनने के बाद उत्पन्न होने बाली समस्याओं के बाबत अधिकारियों को बताया।
लगातार विकास के रास्ते तलाश रहे रेल विभाग ने कोंच रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होने के बाद यहां मुख्य राजमार्ग पर अवस्थित रेलवे क्रॉसिंग खत्म कर उसके नीचे अंडर ब्रिज बनाये जाने की संभावनायें तलाशने के लिये विभागीय अधिकारियों को आज कोंच भेजा था। कार्यकारी इंजीनियर पुल लाइन टीआर दोहरे तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएन दुवे ने यहां कोंच रेलवे स्टेशन पर आकर तमाम सर्वेक्षण कर मगजमारी की। इसी बीच नागरिकों को भी उनके आने की खबर लग गई जिस पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल, समाजसेवी हाजी सेठ नसरूल्ला, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, सपा के युवा नेता मोंटू गुप्ता, छुन्ना गुर्जर, पप्पू चैधरी, पूर्व सभासद उमाचरन कुशवाहा सहित तमाम नागरिक वहां पहुंच गये और रेल विभाग के इस प्रस्ताव का जोरदारी के साथ विरोध करते हुये कहा कि अंडर ब्रिज बन जाने के बाद यहां की ट्रेफिक व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो जायेगी। नागरिकों ने कहा कि अगर बनाना ही है तो ओवर ब्रिज बनाने के प्रस्ताव पर रेल विभाग को आगे बढना चाहिये। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इस मसले पर राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव पर सकारात्मक रूख अपनाने के बाद वित्तीय मदद भी देनी होगी। उन्होंने नागरिकों की बात ध्यान से सुनने के बाद उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।

Leave a comment