उरई। तुलसी बिहार काॅलौनी में लाखों रुपये की चोरी के मामले की जांच में कोतवाली पुलिस दिलचस्पी नही ले रही जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हो जाने का खतरा है। उक्त सभ्रांत कालौनी के लोगों में पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर जबर्दस्त असंतोष देखा जा रहा है।
लगभग एक सप्ताह पहले तुलसी बिहार काॅलौनी में मनोज माहेश्वरी के सूने घर में घात लगाकर अज्ञात चोर 25 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात व तमाम नगदी उठाकर ले गये थे। घटना के दिन मनोज माहेश्वरी और उनकी पत्नी संगीता माहेश्वरी आगरा गये हुए थे। चोरी की बात पता चलने पर उन्हें आगरा से बुलवाया गया था।
पुलिस ने खबर पाकर उनके मकान का बारीकी से निरीक्षण किया और दो-तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा कर देने का दावा किया था। लेकिन पुलिस की कार्रवाई अभी तक जीरो बटा जीरो रही है। तुलसी बिहार काॅलौनी नगर की सबसे संपन्न और सेफ काॅलौनी मानी जाती है। इस मोहल्ले में चोरी की इतनी बड़ी बारदात से यहां के बाशिंदे तमाम आशंकाओं से घिर गये हैं। उन्हें पुलिस से उम्मीद थी कि चोर काॅलौनी में अपने पहले दाव में कामयाबी हासिल करके और हाथ मारने की सोंचे इसके पहले पुलिस बारदात का पर्दाफांश कर देगी लेकिन पुलिस की उदासीनता से उनमें निराशा के साथ-साथ क्षोभ व्याप्त होने लगा है। पूरा मोहल्ला इस वजह से भयभीत है और पहले की तरह लोग निश्ंिचत होकर इधर-उधर नही घूम पा रहे। शाम ढलते ही मोहल्ले के लोग अपने घरों में लौट आते हैं और उनकी पूरी रात घर की निगरानी करते गुजरती है। मोहल्ले वासियों की इस अशांति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक का ध्यान उक्त वारदात के जल्द खुलासे के लिए आकर्षित कराया गया है।






Leave a comment