cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। उ.प्र. भारत स्काउट एवं गाइड जनपद-जालौन द्वारा श्री गांधी इंटर काॅलेज उरई में आयोजित जनपदीय स्काउट्स एवं गाइड्स रैली में दूसरा दिन प्रतियोगिताओं का रहा।
प्रातः सर्वप्रथम प्रार्थना सभा, तत्पश्चात गेट, तंबू, टावर व पुल निर्माण प्रतियोगिता, गांठ बंधन प्रतियोगितायें संपन्न हुई। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा हस्त कला प्रदर्शनी एव ंदल अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। प्रतियोगिताओं की श्रंखला में सिग्नलिंग साहसिक क्रिया कलाप एवं शारीरिक प्रदर्शन का परीक्षण भी हुआ।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू, जिला सचिव डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, स्काउट प्रशिक्षक मुकेश बाबू सक्सेना, राजेश कोष्ठा, शिव नरेश त्रिपाठी, हम्मीर सिंह निरंजन, सुरेश चंद्र वर्मा, रमेश चंद्र राठौर, गाइड प्रशिक्षक डाॅ. ममता स्वर्णकार, नौशाद परवीन, स्वयंप्रभा द्विवेदी, डाॅ. अर्चना व्यास, अरुणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, शशि देवी सहित उपस्थित सभी स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षकों ने सभी तंबुओं का निरीक्षण किया। आज के कार्यक्रम की विशेषता बिना वर्तन का भोजन रहा। बच्चों ने बेहद स्वादिष्ट व्यंजन बिना वर्तन के बनाया जिसे सभी प्रशिक्षकों ने चटखारे लेकर खाया।
सायंकालीन सत्र में गाइड संवर्ग का कैंप फायर सम्पन्न हुआ। जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
समस्त कार्यक्रमों में स्काउट कमिश्नर डाॅ. राकेश निरंजन, गाइड कमिश्नर डाॅ. अलका नायक, जिला सचिव डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, मिथलेश त्रिवेदी, डाॅ. नत्थू सिंह सेंगर, हाकिम सिंह यादव, दिलीप श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम कुशवाहा, भूपेद्र सिंह सेंगर, विजय श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, प्रभात त्रिवेदी, शैलेष सुशील कुमार, अमृत लाल, मनोज राजपूत, जितेंद्र वर्मा, वीरेंद्र सिंह, सरोज अग्रवाल, डाॅ. सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, रामजी गुर्जर, अजीत सक्सेना, डाॅ. प्रवीण पांडे, बृजमोहन, सुभाष, हेमन्त, शशिकांत सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। मंडलीय रैली का उद्घाटन भी दोपहर 1 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी पधारेंगे।

Leave a comment