0 नौ वोट बैलट बॉक्स से गायब, तीन मतों से हुई हार जीत
0 मामला कोंच ब्लॉक की ग्रामसभा खैरी का
19orai06कोंच-उरई। हालिया निपटे ग्राम पंचायत चुनाव में कहीं कहीं इसकी टोपी उसके सिर पहनाने का भी मामला सामने आ रहा है। देर से मिली जानकारी के अनुसार कोंच ब्लॉक की खैरी ग्रामसभा में जितने वोट मतदान के वक्त डाले गये थे, मतगणना में उसके सापेक्ष नौ वोट कम निकले जिसका परिणाम यह हुआ कि जीत कोई रहा था और विजयी कोई दूसरा हो गया। इस मामले की शिकायत कमोवेश आठ प्रत्याशियों के एजेंटों ने जिलाधिकारी से की है। उनका आरोप है कि इस बात का विरोध उसी समय भी दर्ज कराया गया था लेकिन उनकी किसी ने सुनी नहीं थी।
विकास खंड कोंच की ग्रामसभा खैरी में वोटों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। यहां से दर्जन भर महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। 5 दिसंबर को हुये तीसरे चरण के मतदान में इस ग्राम पंचायत में कुल 816 मतदाता संख्या के सापेक्ष 747 वोट पड़े थे लेकिन जब मतों की गिनती हुई तो बैलट बॉक्स में केवल 7-8 वोट ही निकले, यानी 9 वोट बैलट बॉक्स से गायब पाये गये या कम निकले। यहां मजेदार यह है कि प्रत्याशियों में हर जीत का अंतर केवल – मतों का है। यानी अगर मतपत्र सही संख्या में निकले होते तो परिणाम भी बदलने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। यहां से ऊषादेवी विजयी हुई हैं, उन्हें 12 वोट मिले हैं जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी संगीतादेवी को 120 वोट मिले हैं। कमोवेश आठ प्रत्याशियों के एजेंटों अरविंदकुमार, श्यामसुंदर, बुद्धप्रकाश, अवधेश, नरेन्द्रकुमार पटेल, सीताराम, निशंकसिंह, कौशलकिशोर आदि ने इस बात की लिखित शिकायत जिलाधिकारी रामगणेश से की है, जिसमें कहा गया है कि मतगणना के वक्त दर्ज कराई गई शिकायत पर कान नहीं दिये गये थे और उन्हें अंदेशा है कि इन नौ मतों से परिणाम कुछ और ही हो सकते हैं, लिहाजा सक्षम अधिकारी से इस समूचे मामले की जांच कराई जाये ताकि नैसर्गिक न्याय की अवधारणा बनी रहे। इस शिकायती पत्र की रोशनी में डीएम ने आरओ श्रीकृष्ण शाक्या को तलब किया है, अब देखना दिलचस्प होगा कि मामला किस प्रकार सुलट पाता है?

Leave a comment