रामपुरा-उरई। ऊमरी में चैकी के एकदम नजदीक छुटभैया चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़ दिया। वे उसमें से लगभग पांच हजार रुपये का सामान और 1200 सौ रुपये नगद उठा ले गये हैं।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में सर्दी बढ़ते ही चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ ही दिन पहले कस्बे में एक साथ तीन घरों के ताले चोरों ने चटका दिये थे। आज तक इन चोरियों का भेद नही खुल पाया है। इससे चोर निश्ंिचत हो गये हैं। थानाध्यक्ष से कस्बे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।






Leave a comment