उरई। श्री गांधी इंटर काॅलेज में आज जहां जनपदीय स्काउट गाइड रैली का समापन नगर पालिकाध्यक्षा गिरजा चैधरी एवं प्रबंधिका इंदु शर्मा के द्वारा किया गया। वहां सांध्य बेला में मंडलीय स्काउट गाइड रैली का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, स्काउट कमिश्नर अलिका नायक, डाॅ. राकेश निरंजन, राज्यपाल पुरस्कृत सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, मुन्नीलाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अजीत सक्सेना, योगेश द्विवेदी, लाल सिंह, लक्ष्मणदास बाबानी, युद्धवीर कंथरिया, गिरंद सिंह, रामजी गुर्जर, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, जगदीश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण पांडे सहित जनपद के सम्मानित प्रधानाचार्य शिक्षक एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षक एवं बच्चों के मध्य संपन्न हुआ।
तीन दिवसीय मंडलीय रैली को संबोधित करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक माननीय मनोज द्विवेदी ने स्काउट गाइड को ईमानदारी, देशभक्ति एवं एकता से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था स्काउट प्रशिक्षक मुकेश बाबू सक्सेना, डाॅ. ममता स्वर्णकार, राजेश कोष्ठा, नौशाद परवीन, अरुणा सक्सेना, स्वयं प्रभा द्विवेदी, अर्चना व्यास, डाॅ. वंदना गुप्ता आदि ने की।
अस अवसर पर प्रधानाचार्य नुसरत जहां, कमला अग्रवाल, निशा दुबे, भूपेंद्र सेंगर, मिथलेश त्रिवेदी, प्रभात त्रिवेदी, शैलेष, अमृत लाल, रमेश राठौर, जितेंद्र वर्मा, मनोज राजपूत, सुशील कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, संजय व्यास, सुधीर गुप्ता, मनीष पालीवाल, देवेंद्र झां, सुनील द्विवेदी ललितपुर, शिवनरेश त्रिपाठी, जगत सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा, वीरेंद्र सिंह सिंगरौर आदि तमाम प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पूनम संधू, डाॅ. रविशंकर अग्रवाल एवं राजेश कोष्ठा ने संयुक्त रूप से लिया।
कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र बाबू एवं आयोजक डाॅ. रविशंकर अग्रवाल ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
सुदामा दीक्षित ने नम्रता की बसपा से उम्मीदवारी को नकारा
उरई। इसी बीच समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुदामा दीक्षित ने इस बात का पुरजोर खंडन किया है कि उनकी पत्नी नम्रता दीक्षित को बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सत्यता नही है।
गौरतलब है कि इसके पहले विश्वसनीयता के आधार पर दावा करने वाले कुछ सूत्रों ने सुदामा दीक्षित की पत्नी नम्रता दीक्षित के बसपा से उम्मीदवार होने की जानकारी दी थी लेकिन श्री दीक्षित के स्वयं इंकार करने से अब इसमें कोई दम नही रह गया है। सुदामा दीक्षित ने यह भी साथ में जोड़ा है कि वे फरहा नाज की उम्मीदवारी से सहमत हैं। पूर्व में दी गई यह खबर भी गलत थी।
जालौन टाइम्स में भी व्हाटसएप मैसेज के अलावा यह खबर वायरल हो गई थी जिससे सुदामा दीक्षित की भावनायें आहत हुई। जैसा कि उनके तत्काल जारी खंडन की भाषा से विदित होता है हमें इसका खेद है।






Leave a comment