19orai05कोंच-उरई। अब तो लोगों का विश्वास घर के लोगों पर से भी उठने लगा है, ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आया है जिसमें देवर ने अपनी विधवा भाभी को झांसा देकर उसकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया है। महिला ने आज जब कोतवाली पुलिस को इस बाबत प्रार्थना पत्र दिया और कोतवाल के आदेश पर एसएसआई ने रजिस्ट्री दफ्तर में जाकर तहकीकात की तो सब रजिस्ट्रार सकपका गये जिससे अंदेशा इस बात का भी है कि इस मामले में तमाम लोगों की मिली भगत हो सकती है। कोतवाल ने एसएसआई को निर्देश दिया है कि जिलाधिकारी को भी इस मामले से अवगत कराया जाये और रजिस्ट्री दफ्तर में सीसी टीवी कैमरें लगवाये जायें ताकि किसी गरीब को ऐसी स्थितियों से न गुजरना पड़े।
मामला कस्बे से सटे नया पटेलनगर के ब्लॉक इलाके का है, वहां की रहने बाली एक विधवा पार्वतीदेवी पत्नी कन्हैयालाल कुशवाहा के पति की मौत के बाद उसके हिस्से की जमीन जो कोंच के बदनपुरा मौजे में अवस्थित है, पार्वती सहित उसके सहखातेदारों के नाम आ गई थी। गुजरी 14 दिसंबर को पार्वती का देवर उदयसिंह पुत्र ग्यासीलाल पार्वती के पास आया और उससे बहुत ही आत्मीयता दर्शाते हुये कहा कि उसकी जमीन पर कुछ कर्जा लेकर उसकी बेटी दीक्षा की शादी का बंदोबस्त करवा देंगे। इस तरह उसे बहला फुसला कर उदयसिंह पार्वती को तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर ले गया और उसके हिस्से की सारी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। जब कोतवाल रूद्रकुमार सिंह ने महिला से पूछा कि रजिस्ट्री के वक्त सब रजिस्ट्रार ने उससे नहीं पूछा था कि उसकी जमीन बिक रही है और उसे पैसा मिल गया है? इस पर महिला बोली कि उससे केवल उसका नाम भर पूछा गया था जो उसने बता दिया था। कोतवाल ने एसएसआई को इस बात की तस्दीक करने रजिस्ट्री दफ्तर भेजा और प्रकरण सामने आने के बाद सब रजिस्ट्रार सकपका गये। उनका जबाब महिला की बात की पुष्टि करता दिखा जिसमें महिला का नाम व जाति ही पूछी गई थी, यानी उसे यह नहीं बताया गया कि उसकी जमीन का बैनामा हो रहा है और उसे तयशुदा रकम मिली कि नहीं। जबकि नियम यह है कि विक्रेता से सब रजिस्ट्रार पूछता है कि उसकी जमीन कितने में बिकी है और उसे रकम मिल गई या नहीं। बहरहाल, मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत होने के बाद कोतवाल ने सबसे पहला काम तो यह किया कि एसएसआई हरेन्द्र सिंह को सारे बाकिये से जिलाधिकारी को अवगत कराने संबंधी पत्र भेजने के निर्देश दिये हैं, इस बात का भी अनुरोध करने के लिये एसएसआई को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया जाये इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर रजिस्ट्री दफ्तर में सीसी टीवी कैमरे लगवाने के लिये संबंधित को आदेशित करने का कष्ट करें। महिला के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच आगे बढा दी है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई थी।

Leave a comment