उरई। जनता दल यू. की एक शोक सभा नगर कार्यालय जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत के निज निवास, कुईया रोड इंद्रानगर उरई में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री बाबूराम दादा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करते हुए जनता दल यू. के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि सुरेश निरंजन भैइया जी ने कहा कि बाबूराम जी एक सुयोग्य कर्मठ, लगनशील विधायकों/मंत्रियों में अग्रणी रहे थे। उन्होंने जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी अपनी योग्यता का लोहा मनवाया था। आज वे हमारे बीच नहीं रहे हैं जिससे हमारे जिले को अपूर्णनीय राजनैतिक क्षति हुई है।
प्रदेश महामंत्री आमीन खां एवं युवा जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबूराम जी राजनैतिक पुरौधा थे और बुंदेलखंड के विकास के लिए वह सतत् प्रयत्नशील रहे, जिसके लिए वह हमेशा चिर स्मरणीय रहेंगे।
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत ने कहा कि बाबूराम एम.काम जी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं करते थे। वह भाई-भाई में विश्वास करते थे। वह एक जनाधार वाले व्यक्तित्व के धनी नेता थे, वह समरसता के पोषक थे।
शोकसभा में प्रमुख रूप से चतुर सिंह, डाॅ. वीरेंद्र सिंह, महेश परिहार, ओमप्रकाश साहू, अशोक निरंजन, बाला यादव, रामपाल सिंह, वीर बहादुर, आरिफ अंसारी, अरविंद द्विवेदी, सियाराम, विधायक पटेल, अतर सिंह दददू आदि नेताओं ने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।






Leave a comment