0 नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ बैठक की कोतवाली पुलिस ने
19orai08कोंच-उरई। ग्राम प्रधानी के चुनाव सकुशल निपट भले ही गये हों लेकिन हारों के अंदर ही अंदर सुलगने की आशंकायें अभी भी बनी हुई हैं, गांवों से छिटपुट मामले भी पुलिस के संज्ञान में आ रहे हैं जिसके चलते एहतियातन जिले के आला अधिकारियों के निर्देशों पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को बुला कर उन्हें हिदायत दी है कि गांवों में शांति बनाये रखें और किसी भी मामले में पार्टी न बनें।
कोतवाल रूद्रकुमार सिंह ने प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को निर्वाचित होने पर बधाई देते हुये उनसे अपेक्षा जताई कि कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने में वे पुलिस के साथ सहयोग करें और गांवों में माहौल सामान्य बनाये रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हालांकि गांवों में शांति है लेकिन चुनावी रंजिशें सुलग रहीं हो सकती हैं जिन्हें सामान्य होने में थोड़ा वक्त लग सकता है तब तक प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की यह जिम्मेदारी है कि वे सामान्य जनजीवन बनाने के प्रयास करें और अपने कामों से लोगों का दिल जीतें ताकि आने वाला समय उनके कार्यों को याद कर सके। उन्होंने हिदायत दी कि यदि कोई मामला गांव स्तर का आता है और अगर उनकी मध्यस्थता से वह निपट सकता है तो वहीं निपटाया जा सकता है लेकिन अगर मामला उनके वश के बाहर का है तो उसमें पार्टी कतई न बनें और लोगों को पुलिस की मदद लेने के लिये कहें। उन्होंने अन्य छोटी मोटी बातों पर भी चर्चा की कि आज के ठगी के दौर में बहुत ही सावधानी से रहने की जरूरत है और बढ़ रहे साइबर क्राइम से सचेत रहने की आवश्यकता है तथा दूसरों को भी सचेत रहने के लिये कहें। इस दौरान एसएसआई हरेन्द्रसिंह, सागर चैकी प्रभारी रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, हमीरसिंह सिकरी, कामता प्रसाद ऊमरी, अवधकिशोर भदेवरा, ममता घुसिया, रवीन्द्रकुमार चंदुर्रा, मुन्ना सिंह रवा, जितेन्द्र पांडे तूमरा, पिंकी बस्ती, भोजराज धनौरा, सत्येन्द्र रवा, गुलाबसिंह सिमिरिया, किशोरसिंह कुदरा, रामसिंह बसोव, लालप्रताप भदारी, अरविंदकुमार पनयारा, माताप्रसाद कैथी, घनाराम मंगरा, भगवानसिंह पचीपुरा, अशोक अग्निहोत्री पचीपुरी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment