उरई। जिला अधिवक्ता संघ की कार्य समिति की बैठक जिला अधिवक्ता भवन पं. राजेंद्र रावत सभागार में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन महासचिव अरविंद गौतम चच्चू ने किया। बैठक में बुंदेलखंड के लौह पुरुष व जनपद के वयोवृद्ध राजनेता बाबूराम एमकाम पूर्व मंत्री उ.प्र. तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनपद के अधिवक्ता अजय सेंगर एडवोकेट के अग्रज भ्राता विजय सिंह सेंगर के आकस्मिक निधन के कारण शोक संतृप्त परिवारों की ईश्वर से धैर्यधारण करने की कामना की गई तथा उनके द्वारा किये गये कृत्यों को याद किया गया शोक सभा में कमलकांत कुशवाहा, कर्मक्षेत्र अवस्थी, कल्याण तिवारी, मुकुल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।






Leave a comment