cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मोतीचंद्र वर्मा की जन्म शताब्दी के समापन पर 20 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 2 बजे कालपी काॅलेज कालपी के प्रांगण में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
इसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम रंगारंग होगा जिसमें मोतीचंद्र विद्या निकेतन के छात्र-छात्रायें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके चार चांद लगायेगें। इसी के साथ शहर के गणमान्य नागरिक जिन्होंने कालपी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक जागरण पत्र समूह के चेयरमैन योगेंद्र मोहन करेंगे। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अविनाश चंद्र पांडेय और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रामगणेश होंगे। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व विधायक डाॅ. अरुण महरोत्रा ने यह जानकारी दी।

Leave a comment