उरई। इसी बीच समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुदामा दीक्षित ने इस बात का पुरजोर खंडन किया है कि उनकी पत्नी नम्रता दीक्षित को बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सत्यता नही है।
गौरतलब है कि इसके पहले विश्वसनीयता के आधार पर दावा करने वाले कुछ सूत्रों ने सुदामा दीक्षित की पत्नी नम्रता दीक्षित के बसपा से उम्मीदवार होने की जानकारी दी थी लेकिन श्री दीक्षित के स्वयं इंकार करने से अब इसमें कोई दम नही रह गया है। सुदामा दीक्षित ने यह भी साथ में जोड़ा है कि वे फरहा नाज की उम्मीदवारी से सहमत हैं। पूर्व में दी गई यह खबर भी गलत थी।
जालौन टाइम्स में भी व्हाटसएप मैसेज के अलावा यह खबर वायरल हो गई थी जिससे सुदामा दीक्षित की भावनायें आहत हुई। जैसा कि उनके तत्काल जारी खंडन की भाषा से विदित होता है हमें इसका खेद है।






Leave a comment