उरई। सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा चलाये जा रहे संघर्ष कार्यक्रम के क्रम में जनजागरण के लिए प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर 21 दिसंबर को टाउन हाल से मोटर साइकिल जुलूस निकाला जायेगा। यह जुलूस बेसिक शिक्षा विभाग, राजकीय इंटर काॅलेज, वन विभाग, चकबंदी कार्यालय, तहसील उरई, महिला अस्पताल उरई, जिला अस्पताल, जल संस्थान, क्षीर सागर स्थित भूमि संरक्षण विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, उद्यान विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला परिषद, विकास भवन, सिंचाई विभाग, बघौरा रोड स्थित लोक निर्माण कार्यालय, नलकूप विभाग, चुर्खी रोड स्थित लघु सिचाई विभाग का भ्रमण करते हुए एआरटीओ कार्यालय पर समाप्त होगा। इसके बाद 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को आम सभाएं आयोजित की जायेगी।






Leave a comment