cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। जेल रोड स्थित क्षत्रिय भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी की बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें नव निर्वाचित क्षत्रिय प्रधानों का सम्मान समारोह 7 फरवरी को धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम क्षत्रिय भवन में होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने ब्लाॅक स्तर पर कार्यकारिणी के गठन और सदस्यता कार्यक्रम को वृहद स्तर पर संचालित करने व उक्त कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने के लिए कार्यकारी समिति के गठन की घोषणा की जिसमें बृजपाल सिंह, जयनेंद्र भदौरिया, आनंद परिहार, भानूप्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, देवराज सिंह, सुभाष तोमर, समरजीत सिंह व रघुराज सिंह को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के संरक्षक बुजुर्ग नेता अतिबल सिंह चैहान और संदीप सिंह सेंगर होंगे।

Leave a comment