0 चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथों पर बैठे बीएलओज ने घटाये बढाये वोट
कोंच-उरई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नये मतदाताओं को वोटर लिस्टों का हिस्सा बनाने के लिये रविवार 20 दिसंबर को स्पेशल तौर पर बूथ दिवस आयोजित किये गये थे लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी के कारण यह बूथ दिवस फ्लॉप शो साबित हुआ और अनुमान से काफी कम संख्या में लोगों ने बूथ दिवस का लाभ ले पाया। एसडीएम संजयकुमार सिंह ने सभी बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया और बीएलओज को हिदायत दी कि अपने जो भी प्रपत्र तैयार कर लिये हों उन्हें तत्काल जमा करायें।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश विधानसभा की वोटर लिस्टों में नये मतदाताओं को जोडने के लिये तो थे ही, मतदाता सूचियों में जरूरी संशोधन करने या नाम खारिज करने की भी प्रक्रिया अमल में लाये जाने के लिये रविवार 20 दिसंबर को बिशेष रूप से बूथ दिवसों का आयोजन किया गया था जिसमें मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में लगाये गये सभी बीएलओज को अपने अपने बूथ पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बैठने की हिदायत दी गई थी। हिदायत पर अमल भी हुआ और बीएलओ बूथों पर बैठे भी लेकिन जनता के लोगों में अभी भी जागरूकता की खासी कमी देखी गई, परिणामतः जिन परिणामों की अपेक्षा बूथ दिवस से की गई थी, वह नहीं मिल सके। इक्का दुक्का प्रविष्टियां ही बीएलओ कर सके और बूथ दिवस औपचारिकता में निपट गया। एसडीएम ने कस्बे के अलावा ग्रामों में भी बूथों का निरीक्षण किया।







Leave a comment