20orai03उरई। पूर्व मंत्री बाबूराम एमकाम के अस्थिफूल चुनकर आज उनके आवास पर कलश में रखे गये। जहां श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जिले भर के तमाम सभ्रांत नागरिक एकत्रित हुए।
बाबूराम एमकाम के अस्थि पुष्प आज जब कलश में एकत्रित करके उनके आवास में रखे गये तो उनसे जुड़ी स्मृतियों को ताजा करके उनके परिजन ही नही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं तक और उनके जिले भर में फैले समर्थकों की आंखें नम हुए बिना नही रहीं।
इस अवसर पर सांसद भानूप्रताप वर्मा ने कहा कि दादा के न रहने से जिले में पूरी पार्टी अपने को अनाथ महसूस करने के लिए विवश हो रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष उदय पिण्डारी और सभासद लक्ष्मण दास बाबानी ने भी इसी तरह के उदगार प्रकट किये। पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, संजय रावत, सुरेंद्र सोनी, रामरतन खरका आदि का भी गला दादा के संस्मरण सुनाते-सुनाते भर आया। कैलाश, प्रदीप, महेश गुप्ता, अनिरुद्ध आदि परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a comment