20orai08कोंच-उरई। नगर पालिका द्वारा कस्बे के लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिये शुरू किये गये नगर पालिका आपके द्वार का पांचवां चरण आज निपट गया। इसमें भगतसिंह नगर वार्ड संख्या 9 में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभासदों के साथ पहुंचे नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने पूरे वार्ड का निरीक्षण किया जिसमें खेड़ा चैराहा, बड़ी माता मंदिर, ईदगाह आदि स्थानों पर रोड एवं नाली बनवाने की वार्ड वासियों ने मांग की जिस पर नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि सीरौठिया ने तत्काल नगर पालिका के जेई रामवीर सिंह को निर्देशित किया कि उक्त कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करायें। उन्होंने कहा कि जब वह इस वार्ड में दोबारा आयें तो यहां कोई समस्या नहीं मिलनी चाहिये। कुछ स्थानों पर लगे हैंडपम्प खराब होने की समस्या भी सामने आई जिस पर तुरंत जलकल के ठेकेदार को फोन कर उक्त स्थानों पर लगे हैंडपम्प सही कराने के लिया कहा। उन्होंने कहा है कि नगरवासियों के हर कार्य को प्राथमिकता पर किया जायगा। सभासदों में प्रमुख रूप से बादामसिंह कुशवाहा, संजय सोनी, राघवेन्द्र तिवारी, फहीम काजी, शकील मकरानी, हनीफ राईन, समशुद्दीन मंसूूरी, असित कुशवाहा, सफाई निरीक्षक अभयसिंह यादव मौके पर साथ में रहे।

Leave a comment