उरई। पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए संचालित कैंटीन में भारी घपले बाजी हो रही है। नाम न छापने की शर्त पर कई फाॅलोअरों ने इसकी जानकारी देते हुए इसमें प्रतिसार निरीक्षक देवीगुलाम की भी मिली भगत होने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि कैंटीन में आने वाला पूरा गल्ला चोर बाजार में बिकवा दिया जाता है और फाॅलोअरों के कार्ड पर जबरन इसकी अदायगी चढ़ा दी जाती है। यही हाल मिटटी के तेल का है। उनका कहना था कि इसके पहले जब आफताब आलम थे तब यह धांधली नही होती थी। वे पूरा गल्ला और कैरोसीन कार्ड धारक कर्मचारियों को दिलवाते थे।






Leave a comment