cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। मंडलीय गाइड रैली के दूसरे दिन हुई प्रतियोगितायें उ.प्र. भारत सरकार स्काउट जनपद जालौन के तत्वावधान में श्री गांधी इंटर काॅलेज उरई में आयोजित मंडलीय स्काउट गाइड रैली का दूसरा दिन प्रतियोगिताओं का रहा। सुबह से ही स्काउट गाइड में तंबू निर्माण एवं पुल निर्माण बनाने हेतु उत्साह दिखाई दिया। तंबू के अंदर हस्तकला प्रदर्शनी लगाई गयी। स्काउटस द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं द्वारा बनाने गये साज-सज्जा सामान देखने लायक थे। सभी निर्णायकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
स्काउट गाइड द्वारा साहसिक क्रियाकलापों के अंतर्गत मीनार बनाकर दर्शकों को मोह लिया। स्काउटस-गाइड में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। इसी क्रम में गांठ बंधन प्रतियोगिता एवं प्राथमिक चिकित्सा के गुरों का परीक्षण किया गया।
निर्णायकों की भूमिका में सहायक प्रादेशिक कमिश्नर पूनम, स्काउट कमिश्नर डाॅ. राकेश निरंजन गाइड कमिश्नर, डाॅ. अलका नायक, जिला सचिव डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, स्काउट प्रशिक्षक मुकेश बाबू सक्सेना, डाॅ. ममता स्वर्णकार, राजेश कोष्ठा, नौशाद परवीन, डाॅ. अर्चना व्यास, डाॅ. वंदना गुप्ता, ललितपुर से आये हुए राजीव निरंजन, ओमप्रकाश पटैरिया, गीता, पुष्पा, तनवीर, हर्षिता, एवं झांसी से आये हुए सुनील द्विवेदी, अनामिका ने महती भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुन्नीलाल वर्मा, हाकिम सिंह यादव, डीके श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, अजीत सक्सेना, लक्ष्मण दास बाबानी, युद्धवीर कंथरिया, दिनेश मिश्रा, डाॅ. सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव, मनोज राजपूत, रमेश चंद्र राठौर, सुशील कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, शैलेष, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment