उरई। जमीनी विवाद को लेकर उमरारखेरा में एक शिक्षक ने अपने यहां टयूशन पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों के साथ दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दे दिया है।
मोहल्ला रामनगर निवासी सतेंद्र सिंह की उमरारखेरा में 50 डिसमिल जमीन है जिस पर उनका विजय सक्सेना के साथ विवाद चल रहा है। रविवार को विजय सक्सेना उनके यहां टयूशन पढ़ने के लिए आने वाले मासूम छात्रों को गुमराह करके सतेंद्र सिंह की जमीन पर झगड़ा करने की नीयत से ले गये। विजय सक्सेना ने सतेंद्र सिंह से सामना होते ही उनसे बहस शुरू कर दी और मामला बढ़ते ही वे उन पर हमलावर हो गये साथ ही छात्रों को भी उन्होंने उकसा दिया। लेकिन चोट लग जाने के बावजूद सतेंद्र सिंह ने संयम से काम लिया जिससे वाद-विवाद टल गया। बाद में उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने बताया कि विवाद की जांच की जा रही है। जो सही होगा वह कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment