cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgजालौन-उरई। कोतवाली पुलिस ने चोरी की तमाम घटनाओं में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये चोरों से पूछताछ कर रही है।
नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद जागी कोतवाली पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने चोरी की तमाम घटनाओं में लिप्त शिवहरी व्यास निवासी रौन जिला भिंड, राजेश कुमार निवासी रौन जिला भिंड व अशफाक निवासी मुहल्ला खटीकान को गिरफ्तार कर लिया है। रौन से पकड़े गये दोनों आरोपियों के पास से चोरी के चार चांदी की मुकुट बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला पंजीकृत है। कोतवाली पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं रौन के गिरफ्तार हुए चोरों को वहां की पुलिस अपने साथ ले गयी है।

Leave a comment