cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgकुठौंद-उरई। ग्राम धरमपुरा में रविवार रात दो घरों में आग लग गई। दोनों घर चचेरे भाइयों के थे। एक भाई भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। पूरी गृहस्थी खाक हो गई। आग कैसे लगी अभी तक यह पता नहीं चला है। अग्निपीड़ितों के पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं बचा है। चार बकरियां तक जलकर मारी गईं।
रविवार रात ग्राम धरमपुरा में रामसेवक व उसके चचेरे भाई रामनेही के मकान में आग लग गई। दोनों के घरों में मौजूद लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग ने जब जोर पकड़ लिया तो सभी लोग हड़बड़ा कर उठे। सभी जान बचाते हुए घर से बाहर की तरफ भागे। आग की चपेट में आने से रामसनेही बुरी तरह से झुलस गए। दोनों घरों के लोगों की चीखपुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की गई। परंतु दोनों घरों को खाक करने के बाद ही आग बुझ सकी। रामसनेही और रामसेवक दोनों भाईयों की पूरी गृहस्थी आग से नष्ट हो गई। चार बकिरयां जलकर मर गईं। आग से घरौंदा जल जाने से दोनों ही परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अनाज, रुपये व मवेशी सब कुछ खत्म हो गया। दोनों ही परिवार के सदस्यों के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा है। तन ढकने और पेट भरने के लिए भी वे दूसरों की मदद के मोहताज हो गए हैं। आग कैसे लगी यह पता नहीं चला है।

Leave a comment