रामपुरा-उरई। गोरा चिरइया के मोड़ पर सोमवार को बाइक में दूसरी दिशा से आ रही बुलेरो ने आमने-सामने जोरों की टक्कर मार दी जिसके बाद बुलेरो उलट-पुलट होती हुई खाई में गिर गई और उसका टायर भी बस्र्ट हो गया। इसी बीच जीप चालक भाग निकला। जबकि बाइक चला रहा युवक और उसका पीछे बैठा साथी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। बाइक चालक की स्थिति अधिक नाजुक होने की वजह से उसे मडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम टीहर निवासी अमर सिंह (25वर्ष) पुत्र जयकरन गांव के ही रामकुमार (37वर्ष) पुत्र लल्लूराम कुशवाहा के साथ किसी कार्य से जालौन की ओर जा रहे थे। गोरा चिरइया के मोड़ पर गैस एजेंसी के सामने विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बुलेरों यूपी 92 के 7332 के चालक ने उनकी बाइक में सीधी जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार उक्त दोनों युवक जख्मी होकर अचेत हालत में सड़क पर गिर पड़े। जबकि बुलेरों तेज गति से हुई टक्कर की वजह से मौके पर पलट गई और कई गुलाटें खाती हुई खंदक में जा गिरी। इस दौरान बुलेरों चालक किसी तरह से जीप से बाहर निकलकर भाग निकला।
बताया जाता है कि बुलेरो मड़ोरा के पूर्व रामलाल दोहरे की थी। उनको फरार बुलेरों चालक ने जैसे ही घटना की जानकारी मोबाइल पर दी। उन्होंने दूसरी गाड़ी भिजवाकर बुलेरों में बैठे अपने लोगों को आनन-फानन में बाहर निकलवाकर बुलवा लिया। उधर अमर सिंह की गोरा चिरइया में ससुराल है। इसके कारण घटना की जानकारी मिलने पर उसके तमाम रिश्तेदार इकटठे हो गये और उन्होंने दोनों घायलों को मौके से उठाकर जिला अस्पताल पहुंचवाया। बाइक चालक अमर सिंह की हालत गंभीर है। रामकुमार को भी काफी चोटें लगी हैं। बताया गया है कि रामकुमार रामपुरा थाने में होमगार्ड है।







Leave a comment