उरई। मंडलीय स्काउट गाइड रैली का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर एनसीसी की 58 वीं यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल बीके पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. रविशंकर अग्रवाल ने किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू के संयोजन में विजई टीमों के साथ-साथ सभासद लक्ष्मण दास बाबानी, स्काउट प्रशिक्षक मुकेश बाबू सक्सेना, डाॅ. ममता स्वर्णकार और राजेश कोष्ठा को भी सम्मानित किया गया। सहायक मंडलीय स्काउट गाइड कमिश्नर पूनम संधू ने मंडलीय रैली की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की समापन पर जिला कमिश्नर स्काउट डाॅ. राकेश निरंजन ने मुख्य अतिथि और अन्या आवंतकों को आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर शिक्षक नेता लाल सिंह चैहान, युद्धवीर कंथरिया, विधायक प्रतिनिधि अजीत सक्सेना, रामजी गुर्जर, दिनेश मिश्रा, अरविंद शुक्ला, प्रधानाचार्य डाॅ. सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, वीरेंद्र सिंह, नुजहत जहां, अरुणा सक्सेना, डाॅ. स्वयं प्रभा दुबे, नौशाद परवीन, संगीता सिंह, वंदना श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र वर्मा, शिवनरेश त्रिपाठी, डीके श्रीवास्तव, देवेंद्र पाल सिंह, रामकिशोर यादव, देवेंद्र झा, भूपेंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव, दीपक अग्रवाल, प्रभात त्रिवेदी, मिथलेश त्रिवेदी, शैलेश कुमार, अमृत लाल, मनोज राजपूत, सुशील कुमार, रमेश चंद्र राठौर, जितेंद्र वर्मा, शशिकांत, हेमंत, बृजमोहन आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment