21orai06उरई। प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु उ.प्र. सरकार से कई बार वार्ताऐं की गई। परंतु शासन एवं सरकार की हठधर्मिता के दृष्टिगत एवं कर्मचारियों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया से उ.प्र. सरकार के प्रति कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों की कैशलैश चिकित्सा, रिक्त पदों पर समय से भर्ती न करना, पुरानी पेंशन बहाली, मोटर साइकिल भत्ता, वेतन विसंगतियां, नगदीकरण, समय से पदोन्नतियां, तकनीकी योग्यता को 4600 पे ग्रेड, निजीकरण, आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करना, ग्रुप डी की नई भर्ती की जाये, मा. उच्च न्यायालय द्वारा तयशुदा मांगों पर तत्काल आदेश करना, 4600 पे ग्रेड को राजपत्रित घोषित किया जाना, संविदा पर आंगनबाड़ी, डीआरडीए, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, एनएचएम (संविदा कर्मी), पीआरडी, होमगार्ड, आशा बहू, रसोइया, कम्प्यूटर आपरेटर आदि संविदा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये। सरकार द्वारा उक्त मांगों पर कोई विचार नही किया गया, जिससे प्रान्तीय आवाहन पर आज 21 दिसंबर को मोटर साइकिल जुलूस के माध्यम् से जनपद के सभी कार्यालयों में जनजागरण चलाया गया। जिसमें सैंकड़ों कर्मचारी अपनी मोटर साइकिल के साथ उपस्थित रहे।
मोटर साइकिल जुलूस में अखिलेश शर्मा, रामवरन सिंह, अंजनी मिश्रा, मानसिंह यादव, राजेंद्र, साधना, राजीव गोयल, केपी मिश्रा, रणवीर सिंह, कैलाश यादव, अंगद सिंह कुछवाह, डाॅ. रामप्रकाश द्विवेदी, प्रबल प्रताप सिंह, धर्मनारायण मिश्रा, पुष्पेंद्र नाथ त्रिपाठी, नरेश दुबे, महेंद्र वर्मा, जाहर सिंह, रामप्रकाश, धीरेंद्र दुबे, शशिकांत अवस्थी, लोकेंद्र यादव, राजीव रेजा, कपिल, हरीराम, हर्वेंद सिंह, जेपी गुबरेले, गुलाब सिंह, मनोज गौतम, सतीश वर्मा, रामलला दीक्षित, शत्रुघन सिंह, रमेश फौजी, कैलाश प्रजापति, श्रीमन नारायण, दिलीप माहेश्वरी, भानू प्रताप, प्रमोद प्रजापति, राजकुमार गौतम, एमपी शाक्यवार, आरसी पस्तोर, मनोज चैरसिया, वंशराज, बीएल कश्यप, रफहत, राजबहादुर, राम सिंह प्रजापति, वृन्दावन, दीपेंद्र सिंह, संतोष कुमार, प्रभा शुक्ला, कांती यादव, जय नारायण सेन, रवींद्र सिंह, अश्विनी कुमार, मेहरबान, रामबिहारी, केशवकांत, शिवधार, चंद्रभान सिंह, संजीव कुमार, नाथूराम आदि कर्मचारी मोटर साइकिल पर कार्यालयों में जनजागरण के लिए पहुंचे। अब आगामी चरण में कर्मचारी साथी दिनांक 22 दिसंबर एवं 23 दिसंबर को कार्य वहिष्कार कर विकास भवन उरई प्रांगण में समय10 बजे आम सभा में शामिल होने की अपील की कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थित होकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन को गति प्रदान करेगें।

Leave a comment