उरई। डकोर थाने के सिमिरिया ग्राम के वन क्षेत्र में गुंडागर्दी से हो रहे अवैध खनन को लेेकर दबंगों के दो गुटो में जमकर झगड़ा हुआ जिसमें गोलियां चली। पुलिस ने इस मामले में देवरिया निवासी हरीश की तहरीर पर कैलाश निवासी ददरी, चंद्रजीत निवासी डकोर और तेजप्रताप निवासी डकोर सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलबे का मुकदमा दर्ज किया है।
डकोर के प्रभारी थानेदार सर्वजीत पांडेय ने बताया कि उक्त झगड़े में दो रायफलें गायब होने की अभी पुष्टि नही हो पाई है लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है। झगड़े के बाद पहुंची पुलिस पर भी दबंग हमलावर रहे और उन्होंने थाने की जीप को तोड़ दिया। इस मामले में दो लोगों को गोली लगने के बाद रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब मामले की लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है। उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके क्षेत्र में सत्तारूढ़ पार्टी समर्थित गंुडों का राज चल रहा है। जिनसे वन विभाग भी अपने क्षेत्र की सुरक्षा नही कर पा रहा। हम लोग अपने क्षेत्र में गश्त नही कर पातें क्योंकि उक्त अराजक तत्व बंदूक की नोक पर सरेआम उनके विभाग की जमीन से टनों मौरंग दिन और रात निकालते रहते हैं।






Leave a comment