0 सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में संपन्न हुई खेल प्रतियोगितायें, बांटे गये पुरस्कार
22orai05कोंच-उरई। सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में आयोजित बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं और युवा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हिंगुटा अवध विहारी गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुये कहा कि खेलों का जीवन में बहुत ही महत्व है और इनमें युवा अपना बेहतर भविष्य जलाया सकते हैं।
महेशपुरा रोड स्थित सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में आयोजित में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हो गया, इसके अलावा युवा महोत्सव का भी रंगारंग समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान हिंगुटा अवध विहारी गुप्ता, महाविद्यालय के कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर एवं समाजसेवी मंगलसिंह कुशवाहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नीलम गुप्ता, रागिनी निरंजन ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। एक सौ मीटर दौड़ छात्र में प्रथम राम त्रिपाठी, द्वितीय अनुपम अग्रवाल, तृतीय मोहित पाल रहे। छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में दिव्या भारती प्रथम, अनिक्षा द्वितीय तथा रोशनी तृतीय रहीं। क्रिकेट की विजयी टीम बीएससी प्रथम बर्ष के कप्तान चांदबाबू को विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिवानी वाजपेयी, हिना राईन, रोशनी, बीना झा, रश्मि झा, निवेदिता पटेल, आकांक्षा गोस्वामी, आयुषी पाठक, साक्षी पटेल, प्रीति मिश्रा, प्रियंका पटेल, निधि, वंदना पाल, स्फूर्ति मिश्रा, प्रेक्षा, प्रिया सोनी, विशालबाबू को पुरस्कार दिये गये। मंच संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान ब्रजेन्द्र निरंजन, धर्मेन्द्र निरंजन, गौरव श्रीवास्तव, हरिशंकर निरंजन, अखिलेशप्रताप, धीरज बुधौलिया, दिनेश अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, राघवेन्द्रसिंह, राजकुमार गुप्ता, भूपसिंह, नीतू आदि मौजूद रहे।

Leave a comment