0 प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर आरओ का पानी उपलब्ध करायें जाने की मांग की
उरई। डीवी डिग्री काॅलेज में पानी की टंकी एवं नलों में निकल रहे दूषित पानी पर आपत्ति व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राएं भड़क गये और उन्होंने छात्र नेता अभिषेक पाठक के नेतृत्व में काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. तारेश भाटिया को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में दूषित पानी की जगह काॅलेज में लगी पानी की टंकियों की साफ-सफाई एवं पीने के लिए आरओे का पानी उपलब्ध कराये जाने की मांग की।
छात्र नेता अभिषेक उर्फ हैप्पी इमिलिया का आरोप था कि काॅलेज में आने वाले छात्र-छात्राएं दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई व्यवस्था भी चैपट होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर छात्र-छात्राओं को काॅलेज में आरओ का पानी उपलब्ध करा दिया जाये तो दिन प्रतिदिन छात्र-छात्राओं के गिरते स्वास्थ्य स्तर पर भी रोक लग जायेगी। छात्र नेता शिवम तिवारी ने आरोप लगाया कि भले ही किसी कारणवश छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी हो लेकिन हम सभी छात्र-छात्राएं अपने बुनियादी मुददों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और हर संभव छात्र-छात्राओं को बेहतर परिवेश में शिक्षा दिलाने हेतु हर मुददे पर पहल करेंगे। ज्ञापन देने के दौरान राजेंद्र राजपूत, उमाशरण प्रजापति, दीपक यादव, लवकुश, अभिषेक, अर्जुन, मोहित, सुमित, अमन, देवेंद्र, रोहित पाल, योगेंद्र पाल आदि छात्र उपस्थित रहे।






Leave a comment