cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgकोंच-उरई। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली एक छात्रा द्वारा आईजी के 1 नंबर भरोसे का के व्हाट्सअप पर शिकायत की गई थी कि मोहल्ले का ही एक शोहदा उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जब यह मामला कोतवाली पुलिस को हस्तांतरित किया गया तो पुलिस ने आरोपी युवक राहुल वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी मोहल्ला गोखलेनगर को पकड़ कर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो छेड़खानी का मामला तो झूठा पाया गया, अलबत्ता वाद विवाद की घटना जरूर सामने आई जिसमें कोतवाल रूद्रकुमार सिंह ने आरोपी के विरूद्घ सम्यक कार्यवाही कर दी है।

Leave a comment