उरई। पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची के निर्देशन में चलाए जा रहे सटटा धरपकड़ अभियान के तहत मंडी चैकी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लग गई। चैकी इंचार्ज ने सटटा के नंबर लगाते हुए आधा दर्जन लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद करा दिया।
जानकारी के अनुसार काफी समय से राठ रोड पर सटटा का कारोबार फल फूल रहा है। जिसकी खबर पुलिस अधीक्षक को बराबर मिल रही थी। उन्होंने मुख्यालय को सटटा मुक्त बनाने के लिए कोतवाली पुलिस एवं उनके अधीनस्थ चैकी पुलिस को भी सटटा कारोबार पर लगाम लगाने का फरमान जारी कर दिया था। जिस पर राठ रोड जो कि सटटा माफियाओं का गण माना जाता है। वहां पर आज मंडी चैकी इंचार्ज मनोज कुमार गुप्ता अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी मौनी मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान एवं राठ रोड ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लोग सटटा करोबार का आदान-प्रदान करते दिखे। उन्होंने तुरंत अपने हमराहियों के साथ मिलकर मानसिंह, शेरवाली, रवि राजपूत, वंसत कुमार एवं रामकुमार राजपूत निवासीगण धरगुवां के साथ-साथ धमेंद्र कुमार वर्मा निवासी इंदिरा नगर को सटटा पर्ची और 4500 रुपये नगदी सहित दबोच लिया।






Leave a comment