22orai06कोंच-उरई। समाजवादी पार्टी ने मिशन 2017 को लेकर संगठन की चूलें कसनी शुरू कर दी हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने पार्टी के निष्ठावान और जुझारू संगठनकर्ता देवेन्द्र यादव को नगर प्रभारी बनाया है। मनोनयन पत्र में जिलाध्यक्ष ने देवेन्द्र से अपेक्षा जताई है कि पार्टी मुखिया द्वारा निर्धारित नीतियों और यूपी की सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a comment