cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgकोंच-उरई। अक्टूवर माह में कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के लोगों के बीच हुये खूंरेज झगड़े में शामिल हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को कैलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले के दो आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला में गुजरी 7 अक्टूवर को जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों के बीच जबर्दस्त झगड़ा हुआ था जिसमें काफी खूनखराबा हुआ था। मामले में किशोर पुत्र श्यामलाल की ओर से चार लोगों शिवप्रसाद पुत्र लल्लूराम निवासी ग्राम पिंडारी थाना एट, पारस पुत्र गुलाबसिंह, मोहिनी पत्नी पारस गुलाबसिंह पुत्र श्यामलाल निवासीगण ग्राम खुटैला के खिलाफ हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। कल शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले के दो अभियुक्त असूपुरा के पास देखे गये हैं। एसओ प्रमोदकुमार, सिपाही अरविंदकुमार व मनोज ने घेराबंदी करके गुलाबसिंह व शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर लेने में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Leave a comment