23orai02उरई। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रशासन की ओर से शासन के निर्देश पर आज किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में तुलसीधाम प्रेक्षागृह में कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग की ओर से आठ-आठ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी रामगणेश ने इस अवसर पर कहा कि जरूरत पूरी करने के पहले ही नहर की सिचाईं ठप्प कर दी जाने का मुददा वे लखनऊ में बुंदेलखंड की स्थिति को लेकर होने जा रही बैठक में उठायेंगे।
किसान सम्मान दिवस पर तुलसीधाम में आज जोरदार जलसा आयोजित किया गया। जिसमें किसानों ने अपनी चिंतायें रखी तो प्रशासन ने उनकी सहायता के लिए चलाई जा रहीं और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों का जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई संभव नही है। लेकिन फिर भी शासन उन्हें सार्थक सहायता देने में कोई कसर नही छोड़ेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने प्रगतिशील किसानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया। कृषि विभाग ने इसमें मटर की खेती पर गंगाराम दौलतपुरा और गोविंद सिंह सौमई, गेंहूं पर बृजभूषण बागी और अमित पचीपुरा कलां, धान पर सुरेंद्र पाल कुदइया व संजीव कुमार लाड़पुर और उर्द पर चित्तर सिंह चांदनी व रामदेवी हथना बुजुर्ग को सम्मानित कराया। उद्यान विभाग ने मटर पर अनिरुद्ध सिंह खकसीस, ओम प्रकाश ऐर, कढ़ोरे सहाव और रणजीत सिंह किसनपुरा को तोरई पर बाल्मीकि पिया निरंजनपुर, हनीफ गुलौली और गेंदा पर दुर्गा प्रसाद खरका व परशुराम अजनारा को सम्मानित कराया। पशुपालन विभाग की सूची से करनसिंह बम्हौरी कला, हेमंत कुमार निस्बापुर, उत्तम सिंह धगुवां कलां, अरुण प्रताप टिमरौं, रघवीर सिंह मौखरी, कुलदीप गोस्वामी उरई, सुल्तान खां उकरउवा, सुरेंद्र पाल बिरगुवां को सम्मानित कराया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम, उपनिदेशक कृषि अनिल पाठक, किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, बुंदेलखंड अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, किसान संघ के अध्यक्ष साहब सिंह चैहान व कृषि उद्यान, पशुपालन, नहर, नलकूप आदि विभागों से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment