cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बीती रात गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता व अरुण कुमार तिवारी ने हमराह सिपाहियों के साथ कुइयां रोड पर सदिग्ध हालत में जा रहे एक व्यक्ति को टोका तो उसने भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपी का नाम संतराम निवासी ग्राम ऐंधा थाना कोटरा बताया गया है। आम्र्स एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया गया है।

Leave a comment