cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। वीरांगना झलकारी बाई सेवा संस्थान एवं केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय महिला श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का 24 दिसंबर को समापन किया जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष डालचंद्र ने जानकारी दी कि स्थानीय इंदिरा नगर में जवाहर लाल नेहरू विद्यालय उरई में महिला जागरूकता कार्यक्रम का समापन मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ. वीवी आर्या द्वारा किया जायेगा। जिसमें श्रमिकों के जीवन स्तर को अच्छा बनाने हेतु शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उनकों जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षाधिकारी रमेंश सिंह चंदेल के माध्यम् से भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की मुख्य रूप से जानकारी देकर महिला श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार की जानकारी दी जायेगी।

Leave a comment