cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। शीतलहर के कारण जिले में अकाल मौतों का सिलसिला जारी है। आज एक और ग्रामीण की बलि शीतलहर पर चढ़ गई।
इस वर्ष दिसंबर के दूसरे पखवारे से बर्फानी हवा चलने के कारण जिस तरह शीतलहर चल रही है उससे कई दशकों का रिकार्ड टूट गया है। लगभग 45 वर्षों में बड़ा दिन के पहले तापमान कभी इतने नीचे नही गया। अचानक शुरू हुई शीतलहर से प्राकृतिक बचाव के लिए लोगों का शरीर अनुकूलित नही हो पा रहा। जिससे खासतौर से अधेड़ और गरीब समुदाय के लोगों की शामत आ गई है। जिले में लगभग रोज एक न एक मौत की खबर आ रही है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह ग्राम कुठौंद निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र गंगा सिंह अपने खेत से फसलें देख कर लौटे थे। खेत के खुले वातावरण में विचरण करते समय शीतलहर भीतर तक उनमें घुस गई जिसका एहसास वे नही कर पायें। जैसे ही वे घर वापस लौटे उनकी तबियत बिगड़ गई और घरवाले कुछ कर पाते इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a comment