cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgजालौन-उरई। ससुराल से घर वापस जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते की युवक के घर में कोहराम मच गया।
ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी अरुण कुमार वर्मा (30) पुत्र पूरनलाल वर्मा शुक्रवार की रात अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल से घर वापस जा रहा था। तभी बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल लाल बहादुर यादव मौके पर पहुंचे तथा उसे चिकित्सालय ले आये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही मृतक का पंचनामा भर दिया था और सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की सूचना जैसे ही पुलिस ने उसके परिजनों को दी तो वहां कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment