cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। जिला कांग्रेस कमेटी जालौन व शहर कांगे्रस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चै. श्याम सुंदर ने की, मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस संगठन के साथ-साथ आवाम के विचारधारा की पार्टी हैं। कांग्रेस हमेशा सर्व धर्म के लोगों को लेकर चलने वाली पार्टी है। गांधी जी, नेहरू जी, शास्त्री जी, जगजीवन राम जी, मौलाना आजाद, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों ने इसका नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष चै. श्याम सुंदर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भारत का इतिहास है। कांग्रेस त्याग एवं बलिदान देने वाले महापुरुषों का दल रहा है। इस देश में एकता एवं अखंडता के लिए जो कार्य किया वह चरि स्मरणीय है। शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी, प्रवक्ता प्रमोद रिझारिया, महेश तिवारी, सत्यपाल शर्मा जी ने कहा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं जरूरत मंद जनमानस के लिए उनके कंधें से कंधा मिला कर संघर्ष करने की जरूरत है। जिला कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए समस्त निर्वाचित प्रधानों व वीडीसी सदस्यों के सम्मान में धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर खुशी का इजहार किया गया तथा 3 जनवरी को अ.भा.का. कमेटी के फैसलेटर गोविंद सिंह राजपूत पूर्व विधायक के आगमन पर नहर विभाग निरीक्षण भवन में सभी को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शशिकांत चतुर्वेदी महासचिव, रामेश्वर दयाल दीक्षित, एके मिश्रा, छाया पालीवाल, असगरी बेगम, रामराज सिंह, बुद्ध सिंह निरंजन ब्लाॅक कोंच, सुधीर शर्मा ब्लाॅक अध्यक्ष नदीगांव, भगवान स्वरूप सिंह महेबा, कुंवर सिंह रजक जालौन, पवन पटेल एनएसयूआई, सुरेश दौदेरिया, सुनील शर्मा, अखिलेश चैधरी, संतराम नीलांचल, शमीम खान, चंद्रशेखर वर्मा, सीताराम वर्मा, राज नारायण पाठक, गोविंद चतुर्वेदी, प्रभु दयाल गौतम कोंच, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, आरडी पाल, अभिताभ दीक्षित, वीरेंद्र दीक्षित, मु. अयूब अंसारी, मगन लाल अहिरवार, राजीव नारायण मिश्रा, गुलाब खांन, अखिलेश चैधरी, बब्लू ऐर, भुवन त्रिपाठी, ग्याप्रसाद, गोविंद नारायण चतुर्वेदी, राजेश बुधौलिया, योगेंद्र सिंह परिहार, रामकुमार गुप्ता, सुरेश बाबू दोहरे, केके गहोई, अनिल पटैरिया, अमित रावत, गोपाल जी मिश्रा, योगेश पाल, मंत्री बाल्मीकि, फिरोज मंसूरी, सुनील कुमार छिरिया, दीपांशु समाधिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts