30orai05जालौन-उरई। गत दिवस ग्राम गिधौसा में घुसे तेंदुए को कानपुर से आई वन विभाग की टीम ने चार घंटे की कडी मशक्कत के बाद नशे का इंजेक्शन देकर पिजडे़ में बंद किया। तब जाकर गांव वालों ने तथा वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गिधौसा में कल एक तेंदुआ गांव में घुस आया था। जिससे गांव में दहशत का फैल गई तभी ग्रामीणों द्वारा उक्त तेंदुए को गांव से भगाने की कोशिश की गई जिस पर हमलावर हुए तेंदुए ने दो ग्रामीणों रामकुमार व श्यामचरण वर्मा को घायल कर दिया तेंदुए के आतंक से भयभीत ग्रामीणों ने उसपर पत्थर व लाठीडंडों फैक कर उसे घायल कर दिया तभी वह राममोहन कुशवाहा उर्फ चच्चा के मकान में घुस गया। तभी ग्रामीणों द्वारा साहस का परिचय देते हुए। उक्त घर का दरवाजा बाहर से बंद कर तेंदुए को घर में कैद कर लिया। तभी ग्राम प्रधान महेंद्र सिह गुर्जर द्वारा इसकी सूचना उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव को दी। जिस पर उन्होने उपवन अधिकारी भीमसेन व वन क्षेत्राधिकारी आरएस चैरसिया व तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा को मौके पर भेजा लेकिन जिले की वन विभाग की टीम उसे पकडने में असमर्थ रही। जिस पर डीएफओ भीमसेन द्वारा कानपुर चिडिया घर को सूचना दी। जिस पर कानपुर चिडिया घर के डां आरके सिंह, आरके त्रिपाठी, केसी त्रिपाठी, वनदरोगा जितेंद्र नाथ की टीम रात्रि नो बजे ग्राम गिधौसा पहुची जहां पर टीम द्वारा चार घंटे की कडी मशक्कत के बाद तेंदुए को नशे का इंजेक्शन देकर चार घंटे के अभियान के बाद रात्रि लगभग 1 बजे पकडा वन विभाग की टीम द्वारा पकडने के बाद प्रसाशन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पकडे गए तेंदुए को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

Leave a comment

Recent posts